क्लेमाइडिया क्या होता है?

Audio Player
00:00

क्लेमाइडिया आम-तौर पर सेक्स करने से फैलने वाला एक संक्रमण (एसटीआई) है, जो Chlamydia trachomatis नाम के बैक्टीरिया की वजह से होता है।


मुझे क्लेमाइडिया का संक्रमण कैसे हो सकता है?


Audio Player
00:00

अगर आप किसी क्लेमाइडिया पीड़ित व्यक्ति के साथ योनि, गुदा या मुँह से सेक्स करते समय कंडोम इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो आपको क्लेमाइडिया हो सकता है।
आपको पब्लिक टॉयलेट, पब्लिक पूल या दूसरे लोगों को छूने से क्लेमाइडिया नहीं हो सकता है।

क्लेमाइडिया शरीर में क्या करता है?


Audio Player
00:00

पुरुषों के लिए

  • पुरुषों को पेशाब की नली (यानि लिंग के अंदर), गुदा, या गले में क्लेमाइडिया हो सकता है।
  • क्लेमाइडिया की वजह से पुरुषों के अंडकोष में दर्द और सूजन होती है और यह वीर्य की नली को संक्रमित कर सकता है।

महिलाओं के लिए

  • महिलाओं को सर्विक्स, गुदा या गले में क्लेमाइडिया हो सकता है। अगर इसका इलाज न किया जाए, तो क्लेमाइडिया की वजह से महिलाओं में बाँझपन हो सकता है।

जिन महिलाओं में क्लेमाइडिया का संक्रमण होता है, वे कभी-कभी बच्चे को जन्म देते समय अपने बच्चे को क्लेमाइडिया से संक्रमित कर सकती हैं। इससे बच्चे के फेफड़ों या आँखों में संक्रमण हो सकते हैं।

मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे क्लेमाइडिया हो गया है?


Audio Player
00:00

ज़्यादातर लोगों को यह पता नहीं रहता है कि उन्हें क्लेमाइडिया का संक्रमण हुआ है क्योंकि इसके कोई संकेत या लक्षण नहीं दिखाई देते हैं।

आपके पेशाब का जल्दी और आसानी से टेस्ट करने से यह पता चल सकता है कि आपको क्लेमाइडिया हुआ है या नहीं। आप खुद भी क्लेमाइडिया का टेस्ट कर सकते हैं।

पुरुषों के लिए

पुरुषों में क्लेमाइडिया होने के संकेत और लक्षण ऐसे होते हैं:

  • लिंग की नली खुलने की जगह पर लाली या दर्द होना
  • पेशाब करते समय चुभने जैसा या जलन का एहसास होना
  • लिंग से बिना किसी रंग का पानी निकलना।

महिलाओं के लिए

महिलाओं में संकेत और लक्षण ऐसे होते हैं:

  • योनि से पानी निकलना, जो आम-तौर पर पहले न हुआ हो
  • बिना किसी वजह से खून निकलना (खासकर सेक्स करने के बाद)
  • सेक्स करते समय और वैसे भी सर्विक्स में दर्द होना
  • पेशाब करते समय चुभने जैसा या जलन का एहसास होना

अगर मुझे क्लेमाइडिया हो जाए, तो मुझे क्या करना चाहिए?

Audio Player
00:00

अपने डॉक्टर के पास जाकर दवाई लें।

अपने सभी सेक्स पार्टनरों को बताएँ कि आपको क्लेमाइडिया हुआ है और उन्हें भी टेस्ट करवाने के लिए कहें। हो सकता है कि आपके सेक्स पार्टनरों को भी क्लेमाइडिया हो गया हो और उनकी वजह से आपको फिर से क्लेमाइडिया हो सकता है। और उनकी वजह से दूसरे लोगों को भी क्लेमाइडिया हो सकता है।

अगर आपका सेक्स पार्टनर क्लेमाइडिया का टेस्ट न करवाना चाहे, तो अपने डॉक्टर से उसके लिए भी क्लेमाइडिया की दवाई देने के लिए कहें।

तीन महीनों के बाद, आपको और जिसके साथ आपने सेक्स किया हो, दोनों को क्लेमाइडिया का फिर से टेस्ट करवाना चाहिए।

क्या क्लेमाइडिया का इलाज किया जा सकता है या यह ठीक हो सकता है?

Audio Player
00:00

हाँ। सिर्फ एक टैबलेट लेकर क्लेमाइडिया का इलाज आसानी से किया जा सकता है। अगर क्लेमाइडिया का पता बाद में चले, तो इलाज करने और इसके ठीक होने में ज़्यादा समय लगेगा।

अपनी क्लेमाइडिया की दवाई लेने के बाद एक हफ्ते तक सेक्स न करें।

अगर आपको पहले कभी क्लेमाइडिया हुआ है, तो यह आपको फिर से भी हो सकता है।

मैं क्लेमाइडिया से अपना बचाव कैसे कर सकता हूँ?

Audio Player
00:00

  • अपना और अपने सेक्स पार्टनर का टेस्ट करवाएँ अगर आपके एक से ज़्यादा सेक्स पार्टनर हैं या अगर आपका पार्टनर दूसरे लोगों के साथ सेक्स करता है, तो बार-बार टेस्ट करवाएँ। आपके जितने ज़्यादा सेक्स पार्टनर होंगे, आपके लिए क्लेमाइडिया का खतरा उतना ही ज़्यादा होगा।
  • इलाज करवाएँ: अपने सभी पार्टनरों से टेस्ट और इलाज करवाने के

लिए कहें, जिससे एक-दूसरे की वजह से फिर से क्लेमाइडिया का संक्रमण होने से बचाव किया जा सके या दूसरे लोगों का भी बचाव किया जा सके।

  • योनि, गुदा या मुँह से सेक्स करते समय कंडोम का इस्तेमाल करें
  • सेक्स करने से पहले नए पार्टनरों के साथ कंडोम का इस्तेमाल करने के बारे में बात करें।

मैं इस बात को पक्का कैसे कर सकता हूँ कि मेरी वजह से किसी और को क्लेमाइडिया न हो?

Audio Player
00:00

  • सेक्स करते समय हमेशा कंडोम का इस्तेमाल करें, खासकर किसी नए पार्टनर के साथ सेक्स करते समय।
  • अगर आपके एक से ज़्यादा सेक्स पार्टनर हैं या अगर आपका पार्टनर दूसरे लोगों के साथ सेक्स करता है, तो बार-बार टेस्ट करवाएँ। अगर आपको पहले कभी क्लेमाइडिया हुआ है, तो यह आपको फिर से भी हो सकता है।

मुझे मदद और सलाह कहाँ से मिल सकती है?

Audio Player
00:00

आपको इन लोगों से मदद मिल सकती है:

  • डॉक्टर से
  • सेक्सुअल हेल्थ क्लिनिक से
  • सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा से
  • परिवार नियोजन केंद्रों से

और अधिक जानकारी